February 6, 2026 8:01 am

धीना थानाध्यक्ष को मिली बड़ी सफलता, नकदी, बाईक, मोबाईल सहित चोरी का सामान बरामद, दो चोर गिरफ्तार

चन्दौली पुलिस ने चोरी की एक एनड्रायड मोबाईल फोन, चोरी के 8000 रुपये और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है, इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

चन्दौली: धीना थानाध्यक्ष के नेतृत्व में धीना पुलिस टीम द्वारा स्वाट सर्विलांस की मदद से मुखबीर की सूचना के आधार पर रविवार की सुबह करीब 11.00 बजे तम्बागढ पुलिया थाना धीना से चोरी गई एनड्राइव मोबाइल, चोरी गये आठ हजार रुपयें तथा चोरी गयी एक मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेन्डर संख्या UP67AF9979 की बरादमगी करते हुए दो अन्तर्जपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. राजेन्द्र उर्फ जंगली पुत्र जगदीश उर्फ गेंदा निवासी ग्राम गोडसरा थाना गहमर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 59 वर्ष। 2. अविनाश उर्फ संजय पुत्र स्व0 सुदामा निवासी ग्राम गोडसरा थाना गहमर जनपद गाजीपुर हाल पता रमाशंकर सिंह का ईट का भट्टा ग्राम नवली थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 29 वर्ष के रुप मे हुई हैं।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अभियुक्तों के विरूद्ध अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

पूर्व की घटना…
1- 30 अक्टूबर को थाना धीना पर ओमप्रकाश यादव पुत्र स्व0 इन्द्रदेव यादव निवासी ग्राम महुरा महराजपुर थाना धीना जनपद चन्दौली द्वारा एक प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनके घर में छत के रास्ते घुसकर आलमारी व बक्से का ताला तोडकर उसमे रखा 8000 रुपये नगद तथा हारवेस्टर चालक सेवाराम की एक इनफिनिक्स कम्पनी का मोबाइल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 113/2025 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी।

2- सलीम पुत्र सुबेदार सलमानी निवासी नदरा थाना सैय्यदराजा जनपद चन्दौली द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेन्डर संख्या UP67AF9979 को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिस पर तथा मु0अ0सं0 116/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें