चन्दौली पुलिस ने सैयदराजा थाना क्षेत्र में होटल के काउन्टर से मोबाइल और रुपये की चोरी करने वाले 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम शमशेर और शिवजी हैं।
चन्दौली: प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 संतोष कुमार तिवारी मय हमराह द्वारा दिनांक 29.09.2025 को नौबतपुर जायसवाल पेट्रोल पम्प के होटल से मोबाइल व दुकान के काउन्टर से 10000 रुपये के चोरी करने वाले वांछित 2 अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर भतीजा तिराहा अण्डर पास हाईवे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल- 2000/ रुपये नगद व अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की मोबाइल छतिग्रस्त बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।













