February 6, 2026 8:00 am

लोक आस्था के पर्व कार्तिक पूर्णिमा/देव दीपावली के दृष्टिगत चन्दौली पुलिस ने किया रूट डायवर्जन

कार्तिक पूर्णिमा/देव दीपावली के अवसर पर जनपद चन्दौली में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है, यह डायवर्जन 5 नवंबर की रात 1 बजे से 6 नवंबर की रात 2 बजे तक प्रभावी रहेगा।

चन्दौली: जनपद चन्दौली में 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा/देव दीपावली पर्व पर जनपद वाराणसी में वीवीआईपी/वीआईपी के आगमन/भ्रमण, गंगा आरती में सम्मिलित होने तथा उक्त के अतिरिक्त सीमावर्ती जनपदों से स्थानीय लोगों के देव दीपावली पर्व में शामिल होने व भीड़ की संभावना के दृष्टिगत निम्न प्रकार से यातायात व्यवथा/डायवर्जन लागू किया जा रहा है।

रूट डायवर्जन की मुख्य बातें…
1. कोयला मंडी से कोई भी ट्रक, मालवाहक, भारी वाहन पड़ाव होते हुए रामनगर की तरफ नहीं जाएंगे।
2. लंका मैदान, कटरिया से कोई भी ट्रक, मालवाहक, भारी वाहन पड़ाव होते हुए कोयला मंडी की तरफ नहीं जाएंगे।
3. चकिया तिराहा से मुगलसराय स्टेशन तक जाने वाले वाहनों को ही सिर्फ जाने दिया जाएगा।
4. कटरिया से पड़ाव की तरफ कोई भी ट्रक, मालवाहक, भारी वाहन नहीं जाएंगे।
5. गोधना चौराहा से चकिया तिराहा होते हुए वाराणसी जाने वाले वाहन एनएच-19 अथवा रिंग रोड से अपने गंतव्य को जाएंगे।
6. दिन में 11:00 बजे से 23:00 बजे तक कोई भी भारी/हल्के वाहन पड़ाव चौराहा से राजघाट होते हुए वाराणसी में प्रवेश नहीं करेंगे।

जनसाधारण से अपील…
नो एंट्री के नियमों का पालन करें और पुलिस/प्रशासन को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें