चन्दौली: पुलिस ने यातायात जागरुकता माह नवंबर 2025 के अवसर पर ऑटो चालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार ने ऑटो चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, और दो पहिया वाहनों पर हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक चन्दौली संजय कुमार सिंह और कस्बा चौकी इंचार्ज देवेन्द्र बहादुर सिंह भी उपस्थित थे।













