February 6, 2026 5:23 am

चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार, मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने जीवनाथपुर पुलिया से की गिरफ्तारी

चन्दौली पुलिस ने मुगलसराय थाना क्षेत्र में एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है, और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान गोलू कुमार उर्फ शुभम् (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मिर्जापुर जिले का निवासी है। उसने पूछताछ में बताया कि उसने 2 नवंबर 2025 को बनारसी कम्पनी से मोटरसाइकिल चुराई थी और उसे धान के खेत में छिपा दिया था। पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद कर ली है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP-67 AE-1691 है। अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चन्दौली: मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर जीवनाथपुर पुलिया के पास से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोलू कुमार उर्फ शुभम् पुत्र संतोष कुमार ग्राम महेवा पीड़खीर थाना जलालपुर जनपद मिर्जापुर उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया की 2 नवंबर को रात में बनारसी कम्पनी से चुराया था और ले जा कर धान के खेत में छिपा दिया था आज इसको अपने घर पहुचाने के लिए जा रहा था।
उपरोक्त मोटरसाइकिल का नम्बर UP-67 AE-1691 है। उक्त रजिस्टर्ड नम्बर को E-चालान ऐप्प से चेक किया गया तो दीपक कुमार पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी कम्हरिया हसनपुर थाना बबुरी जनपद चन्दौली के नाम से रजिस्टर्ड है।
वादी मुकदमा द्वारा स्वंय की मोटरसाइकिल तस्दीक होने पर अभियुक्त को मु0अ0सं0 549/2025, धारा 303(2) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 317(2) थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली पर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें