वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को वाराणसी में छात्रों से संवाद करेंगे और चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें वाराणसी-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी।
वंदे भारत ट्रेन के रूट और फायदे…
– वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी, जिससे यात्रियों का करीब 2 घंटे 40 मिनट का समय बचेगा।
– लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन करीब 7 घंटे 45 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करेगी, जिससे यात्रियों का करीब 1 घंटे का समय बचेगा। यह लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी।
– फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन: यह ट्रेन दिल्ली और पंजाब के प्रमुख शहरों के बीच संपर्क बढ़ाएगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
पीएम मोदी के दौरे के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी वाराणसी आएंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे।













