चन्दौली: धानापुर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उ0नि0 संजय ओझा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 134/25 धारा 109/115(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना धानापुर जनपद चन्दौली मे वांछित अभियुक्त को नगवा घाट के अमादपुर काली मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज यादव पुत्र निर्गुण यादव ग्राम बड़ी रमरजाय थाना धानापुर चन्दौली के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया, बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।













