बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक फैला असलहा सिंडिकेट बेनकाब! SWAT और कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार 2027 का सत्ता संग्राम: OBC, SC, ST और अल्पसंख्यकों के दम पर बदलेगी UP की राजनीति, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

दिल्ली सरकार ने बदले 3 मेट्रो स्टेशनों के नाम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीन मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने की घोषणा की है। अब पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नाम मधुबन चौक, प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन का नाम उत्तरी पीतमपुरा/प्रशांत विहार और हैदरपुर बादली मोड़ का नाम हैदरपुर गांव होगा। ये बदलाव स्थानीय पहचान को स्पष्ट करने और यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए हैं।

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को तीन मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने की घोषणा की है। हैदरपुर गांव में रेजांगला शहीद पवित्र रज कलश यात्रा पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय पहचान स्पष्ट करने और यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत तीन मेट्रो स्टेशन के नाम बदले गए हैं।
पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन अब मधुबन चौक के नाम से जाना जाएगा। निर्माणाधीन प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन को उत्तरी पीतमपुरा/प्रशांत विहार नाम दिया गया है। हैदरपुर बादली मोड़ का नाम अब हैदरपुर गांव रखा गया है।
इससे पहले रेजांगला शहीद पवित्र रज कलश यात्रा के हैदरपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि यह पवित्र यात्रा पूरे देश को राष्ट्र प्रथम की भावना में पिरोने वाला एक सशक्त संदेश है। हैदरपुर गांव की यह धरती आज स्वयं को धन्य मान रही है कि वीर शहीदों की पवित्र स्मृति यहां पहुंची।

Leave a Comment

और पढ़ें