February 6, 2026 9:45 pm

मुगलसराय हत्याकांड का खुलासा, दवा व्यवसाई की हत्या में शामिल तीन साजिश्कर्ता गीरफ्तार, जमीनी विवाद से जुड़ रहे तार

चन्दौली: मुगलसराय पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए साजिश रचने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में ओम प्रकाश जायसवाल, मनोज कुमार जायसवाल और भानू जायसवाल शामिल हैं। इन पर आरोप है कि उन्होंने दवा व्यवसाई रोहितास पाल की हत्या करवाई थी, क्योंकि रोहितास पाल उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा नहीं करने दे रहा था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों ने रोहितास पाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

पूर्व की घटना…
वादी सिर्धाथ पाल पुत्र स्व० कमलेश पाल निवासी म0न0 – H 374/C रवीनगर थाना मुगलसराय चन्दौली द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 18-11-2025 को समय लगभग रात्रि 10.30 बजे मेरे बडे भाई रोहितास पाल उर्फ रोमी पाल पुत्र स्व0 कमलेश पाल जो प्रतिदिन की भाँति अपने मेडिकल स्टोर जिसका नाम पापुलर मेडिकल स्टोर धर्मशाला रोड जी0टी0 रोड पर है अपनी दुकान बन्द करके घर जाने की तैयारी कर रहे थे कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछे से उनके सिर पर गोली मार दी गयी जिससे मेरे बडे भाई गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनको इलाज हेतु तुरंत मेरा भतीजा दीपराज पाल पुत्र स्व० प्रकाश पाल व रोशन (दुकान का स्टाप) ने मिलकर आनन्द हास्पिटल ले गये, वहाँ से मेटिस हास्पिटल फिर वहाँ से B.H.U ट्रामा सेन्टर ले गये। B.H.U ट्रामा सेन्ट्रर में इलाज के दौरान घायल रोहितास पाल को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-569/2025 धारा 103(1) बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गयी।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही…
पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी, वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर व कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगनराज सिंह के कुशल नेतृत्व में स्वाट/सर्विलांस टीम व मुगलसराय पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा थाना मुगलसराय क्षेत्रान्तर्गत हुए हत्याकांड में प्राप्त साक्ष्यो व गठित पुलिस टीमों द्वारा करीब 300 सीसीटीवी फूटेज देखे गये जिसके आधार पर आज दिनांक 25.11.2025 को समय करीब 1.30 बजे 1. ओम प्रकाश जायसवाल पुत्र स्व0 मानिक चन्द जायसवाल उम्र 65 वर्ष निवासी म0न0 418 लाट न0-02 थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, 2. मनोज कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 विषेश्वर प्रसाद उम्र 60 वर्ष निवासी गल्ला मण्डी चौराहा मकान 46 थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, 3.भानू जायसवाल पुत्र स्व0 जय नारायण जायसवाल उम्र 65 वर्ष निवासी बाजार जजीद, नदेसर, दीप अपार्टमेंट फ्लैट न0-01 थाना कैण्ट वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। षडयंत्र में अन्य व्यक्तियों की भी गिरफ्तारी की जायेगी एवम् शूटर के लिए कुल 09 टीमें लगायी गयी है जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जायेगी। गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ विवरण…
विवेचनात्मक कार्यवाही में अभियुक्तो से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त भानू जायसवाल द्वारा मृतक रोहितास पाल उर्फ रोमी की थाना मुगलसराय पुलिस अन्तर्गत कन्हैया टाकिज की पैतृक सम्पत्ति, (जो अंश मृतक के दादा स्व0 राजाराम की थी) को स्व0 राजाराम की दूसरी पत्नी स्व0 शान्ति देवी की पुत्रियो प्रीती, गीता पाल, उमा पाल, निशा पाल, वीणा पाल द्वारा फर्जी तरीके से वरासतन अपना नाम दर्ज कराकर कम कीमत पर भानू जायसवाल को बेच दिया गया था। उक्त जमीन पर भानू जायसवाल कब्जा दाखिल होना चाह रहे थे जिसका विरोध बार बार मृतक रोहितास पाल उर्फ रोमी द्वारा किया जा रहा था तथा रोहितास द्वारा भानू जायसवाल के बैनामे को कैन्सिलेशन हेतु न्यायालय में मुकदमा किया गया था जिसका मुकदमा नम्बर 553/23 है। काफी प्रयास के बाद जब कब्जा नहीं मिला तो भानू जायसवाल द्वारा मुगलसराय के स्थानीय व्यक्ति ओमप्रकाश जायसवाल व मनोज जायसवाल से सम्पर्क किये तथा उनके द्वारा भी मृतक रोहितास पाल को डराकर धमकाकर कब्जे का प्रयास किया गया किन्तु मृतक रोहितास पाल द्वारा बार बार विरोध किया जाता था। जिसके बाद अभियुक्तों द्वारा रोहितास पाल को रास्ते से हटाने की योजना बनायी गई।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें