डिपो के मुहाने पर तेल चोरी! 12,000 लीटर से भरे टैंकर से हाथ साफ कर रहे थे चोर, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम! ADG वाराणसी और SP चन्दौली ने परखे घाट, रेलवे स्टेशन पर भी कड़ा पहरा छठ, लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व- अशोक विश्वकर्मा “22 लाख का गांजा जब्त! होंडा सिटी कार में हो रही थी तस्करी, मिर्जापुर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा” बक्शा थाना पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई! चोरी के मोबाइलों का बड़ा जखीरा बरामद, साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

अधिवक्ता की मौत मामले की फिर होगी जांच, परिजनों की शिकायत पर पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश, शुभम के खिलाफ जारी होगी रेड कार्नर नोटिस

अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह की मौत मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने कफ सिरप सिंडिकेट के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और अमित सिंह टाटा पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों ने राजा को कॉफी में जहर देकर मारा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं और डीसीपी स्तर के अधिकारी को जांच सौंपी है। इसके अलावा, फरार आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी की जाएगी और अन्य आरोपियों के प्रत्यर्पण की कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी: कफ सिरप सिंडिकेट से जुड़े चर्चित मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह के परिजनों ने मामले के दो प्रमुख आरोपियों शुभम जायसवाल और अमित सिंह टाटा पर अधिवक्ता की हत्या का गंभीर आरोप दोहराते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। इसको लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने भी अधिवक्ता केस की दोबारा जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि मामले में फरार शुभम जायसवाल व अन्य आरोपियों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी की जाएगी।

अधिवक्ता के परिवार ने पुलिस कमिश्नर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर आरोप लगाया कि 29 नवंबर 2024 को राजा आनंद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत किसी दुर्घटना या बीमारी का परिणाम नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी। उनका कहना है कि राजा ने अपनी मौत से पहले ही लिखित प्रार्थना पत्र देकर इन दोनों व्यक्तियों से जान का खतरा जताया था। इसके बावजूद, एक साल बीतने पर भी जांच में प्रगति न होने से परिजन आक्रोशित हैं और अब उच्च स्तर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिवार ने कहा कि कफ सिरप सिंडिकेट से जुड़े प्रभावशाली लोगों के कारण मामला दबाया जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह घटना पिछले साल की है। उस दौरान पोस्टर्माटम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं पाया था। ऐसे में बिसरा सुरक्षित रखा गया था। उसकी फॉरेंसिंक जांच कराई गई तो शराब के अधिक सेवन से मौत की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि परिजनों ने शिकायत की है। इसको देखते हुए डीसीपी स्तर से इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जो बिसरा रिपोर्ट है उसकी जांच फॉरेंसिक लैंब में कराकर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि अधिवक्ता की मौत शराब के सेवन अथवा अन्य किसी कारण से हुई थी।

उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा अथवा फॉरेंसिक लैब की जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़े गए भोला जायसवाल को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाएगा। इसमें जितने भी अभियुक्त देश के बाहर हैं, उनका प्रत्यर्पण कराया जाएगा। शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तस्करों से रैकेट से कफ सिरफ खरीदने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी कर अभिलेख दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो सभी के खिलाफ एनपीएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें