1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

वाराणसी में रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश तेज, सिगरा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, संदिग्धों से पूछताछ, दस्तावेज जब्त

वाराणसी: वाराणसी में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वाराणसी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। सिगरा थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने एक हाते में रह रहे संदिग्ध लोगों की पहचान सत्यापन के लिए पूछताछ की और उनके दस्तावेजों की जांच की।

कुछ महत्वपूर्ण बातें…
– पुलिस ने संदिग्धों के कमरे, सामान और पहचान पत्रों की गहन जांच की।
– पूछताछ में मिले दस्तावेजों में पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के आधार कार्ड मिले हैं, जिनकी वैधता और सत्यता की जांच कराई जा रही है।
– एडीसीपी शरवण टी. ने बताया कि सभी संदिग्धों की जानकारी एकत्र की जा रही है और आवश्यक सत्यापन के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
– प्रदेश में किसी भी प्रकार की अवैध घुसपैठ या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निवास करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
– पुलिस टीम ने क्षेत्र में रहने वाले अन्य लोगों से भी जानकारी प्राप्त की और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।
– अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अभियान के तहत अब तक की कार्रवाई…
वाराणसी में अब तक 500 से अधिक संदिग्ध बांग्लादेशी पाए गए हैं, जिनमें से अधिकांश के पास से पश्चिम बंगाल के आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस इनकी जांच कर रही है और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके अलावा, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले बांग्लादेशियों की जांच की जा रही है, जिनमें से कई के पास वोटर कार्ड, आधार कार्ड और राशन कार्ड भी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें