1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के चार साल हो रहे पूरे, 13–14 दिसंबर को विशेष आयोजनों की होगी भव्य श्रृंखला, पुष्पों से सजेगा धाम

वाराणसी: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 13 और 14 दिसंबर को भव्य उत्सव आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर धाम को 12 से 15 दिसंबर तक विविध प्रकार के फूलों से सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालु धाम की भव्यता और दिव्यता का विशेष दर्शन कर सकेंगे।

विशेष आयोजन…
– 14 दिसंबर को वृहद शास्त्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें देश के प्रमुख कलाकार भाग लेंगे।
– धाम के चौक क्षेत्र में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी व्यवस्था की गई है।

चार वर्षों की उपलब्धियाँ…
– धाम में अब तक कुल 26 करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
– महाकुंभ 2025 की अवधि में मात्र डेढ़ माह में 2 करोड़ 87 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
– धाम में सुविधाओं और नवाचारों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिनमें सांसद संस्कृति प्रतियोगिता का आयोजन, संस्कृत विद्यालयों के बच्चों को भोजन, वस्त्र एवं पुस्तकें प्रदान करना और मथुरा, रामेश्वरम, अयोध्या सहित देश के बड़े मंदिरों से गहरा सांस्कृतिक और पारस्परिक संबंध स्थापित करना शामिल है।

धाम की विशेषताएं…
– श्रद्धालुओं के लिए उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
– काशीवासियों के लिए अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था की गई है।
– धाम में सनातन परंपरा के अनुरूप सभी पर्वों पर शास्त्रोक्त अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें