1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

लाट भैरव ओवर ब्रिज शुरू होने पर बदल जाएगा बनारस का ट्रैफिक फ्लो, नया प्लान बनाने की तैयारी में कमिश्नरेट पुलिस

वाराणसी: वाराणसी में लाट भैरव ओवर ब्रिज के शुरू होने से शहर के ट्रैफिक फ्लो में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। इसे देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने लाट भैरव-आदमपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और संभावित ट्रैफिक दबाव, डायवर्जन योजना और पुलिस तैनाती पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

नए ट्रैफिक प्लान की विशेषताएं…
– ओवर ब्रिज खुलने के बाद ट्रैफिक फ्लो का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाएगा।
– पीक आवर्स में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
– प्रमुख चौराहों पर रिफ्लेक्टिव कोन, दिशात्मक बोर्ड और सुरक्षा संकेतक लगाए जाएंगे।
– विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
– किसी भी स्थिति में यातायात बाधित न हो, इसके लिए प्रभावी रूट प्लानिंग लागू की जाएगी।

ओवर ब्रिज के फायदे…
– लाट भैरव ओवर ब्रिज के शुरू होने से सोनारपुरा, आदमपुर, लाट भैरव, दालमंडी, नक्कीघाट सहित कई इलाकों को सीधी राहत मिलेगी।
– शहर का आंतरिक ट्रैफिक काफी हद तक सुगम होगा।

पुलिस की तैयारी…
– पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तैयारियाँ तेज कर दी हैं।
– आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ओवर ब्रिज खुलने से पहले ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप दें और आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर लें।

Leave a Comment

और पढ़ें