चन्दौली पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से 16.200 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान अशोक कुमार यादव और अवधेश राम के रूप में हुई है।
चन्दौली: चकिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान सोमवार को करीब 20.10 बजे गांधीनगर से अभियुक्त 1.अशोक कुमार यादव पुत्र पारस यादव नि0 सेमरा थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार 2. अवधेश राम पुत्र चिरौजी राम नि0 सेमरा थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 16.200 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध थाना चकिया पर मु.अ.सं. 256/25 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण…
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम तीन लोगो का संगठित गिरोह है। हम तीनो लोग बराबर-बराबर पैसा लगाकर अपने गांव सेमरा बिहार से गांजा खरीद कर उ0प्र0 मे लाकर बिक्री करते है। दिनांक 08.12.2025 को हम लोग बाईक से एक बोरी मे गांजा पैक करके बेचने हेतु वाराणसी ले जा रहे थे जहां पर गांजा को ऊंचे दामो पर बेचते तथा जो भी फायदा होता उसे हम तीनो आपस मे बराबर बराबर बाट लेते है।













