मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान में 350 पाउच (ब्लू लाईम देशी शराब ) प्रत्येक 200 ML (कुल 70 लीटर) अनुमानित कीमत लगभग 25000/- रुपयें के साथ 05 अभियुक्ता गिरफ्तार चौबेपुर थाने में महिला आगंतुक को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह निलंबित दिनदहाड़े बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, मेहनत की गाढ़ी कमाई पल भर में साफ उत्तर प्रदेश में एक और एनकाउंटर, पुलिस के साथ जबरदस्त मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर, 2 पुलिसकर्मी भी घायल सड़क हादसे में 35 वर्षीय राहुल उपाध्याय की दर्दनाक मौत, बच्चे को स्कूल छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा सिद्धनाथ दरी में पिकनिक मनाने गए वाराणसी के युवक की नहाते समय डूबने से मौत, अगले दीन बरामद हुआ युवक का शव, घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल

फ्लोरेंस स्कूल में क्रिसमस पर्व की धूम, क्राफ्ट कला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

छात्रों ने क्राफ्ट कला और पोस्टर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिसमस शांति, प्रेम और खुशियों का प्रतीक है।

दुलहीपुर/चन्दौली: फ्लोरेंस स्कूल के छात्रों ने आज क्रिसमस पर्व मनाया इस अवसर पर क्राफ्ट कला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि क्रिसमस का पर्व ईसा मसीह के जन्मदिन का उत्सव है जो शांति प्रेम और खुशियों का प्रतीक है। क्रिसमस विश्व का सबसे प्रसिद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक पर्व है, जिसे दुनिया भर में लोग हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस हमें यह सिखाता है कि हमें सभी के प्रति दयालु होना चाहिए जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए और अपने दिलों से नफरत मिटाकर प्रेम फैलाना चाहिए यह त्यौहार हमें याद दिलाता है कि हम सभी एक हैं और हमें मिलकर एक बेहतर और खुशहाल दुनिया बनानी है। विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेम, शांति, सेवा और भाईचारे की भावना को विकसित करना है। उन्होंने क्रिसमस पर्व की सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी।

Leave a Comment

और पढ़ें