अवैध संबंध के शक में पति ने की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

वाराणसी: वाराणसी में पत्नी की हत्या का मामला सुलझ गया है। आरोपी पति प्रदीप मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी लक्ष्मी मिश्रा की हत्या की थी। आरोपी ने मफलर से गला घोंटकर और ईंट से चेहरा कुचलकर हत्या की थी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मफलर, ईंट, ऑटो और मोबाइल बरामद किया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास है, उसके खिलाफ पहले से 7 मामले दर्ज हैं।

Leave a Comment