डिपो के मुहाने पर तेल चोरी! 12,000 लीटर से भरे टैंकर से हाथ साफ कर रहे थे चोर, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम! ADG वाराणसी और SP चन्दौली ने परखे घाट, रेलवे स्टेशन पर भी कड़ा पहरा छठ, लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व- अशोक विश्वकर्मा “22 लाख का गांजा जब्त! होंडा सिटी कार में हो रही थी तस्करी, मिर्जापुर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा” बक्शा थाना पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई! चोरी के मोबाइलों का बड़ा जखीरा बरामद, साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Varanasi Weather : वाराणसी में शीतलहर ने किया बेहाल, घने कोहरे के चलते दृश्यता 10 मीटर से भी कम, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

वाराणसी में शीतलहर का कहर! घने कोहरे के चलते दृश्यता 10 मीटर से भी कम, सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत नहीं, अगले 24-48 घंटे तक शीतलहर जारी रहने की संभावना।

वाराणसी: बनारस में बुधवार को कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल है। दिन में शीतलहर कंपा रही है। वहीं रातें दिन से दोगुना ठंडी हो रही हैं। घने कोहरे के चलते दृश्यता घटकर 10 मीटर से कम रही। सुबह के समय वाहन हेडलाइट जलाकर सड़कों पर रेंगते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।

शहर में कोहरे का असर रात से ही दिखने लगा था। बुधवार रात में घना कोहरा छाया। बुधवार की सुबह तक इसका असर रहा। मंगलवार को दिन में दोपहर में कुछ समय के लिए धूप खिली, लेकिन तीन बजे के बाद धूप के कमजोर पड़ते ही गलन और ठंड का असर शुरू हो गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय शीतलहर के चलते अगले 24 से 48 घंटे तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें