1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

मकर संक्रांति : काशी में लाखों श्रद्धालुओं ने पुण्य सलिला गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, किया दानपुण्य

लगातार दूसरे दिन गंगा तट पर दुर्लभ संयोग में स्नान के लिए जुटे श्रद्धालु, भोर से ही स्नान दान का सिलसिला रहा जारी।

वाराणसी: काशी में मकर संक्रांति के दूसरे दिन भी लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। दुर्लभ संयोग सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने उड़द, काला तिल आदि दान किए। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसमें जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान शामिल थे।
गंगा स्नान के लिए सबसे अधिक भीड़ प्राचीन दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, शीतला घाट, अस्सी घाट और राजघाट पर जुटी। श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ दरबार सहित अन्य मंदिरों में हाजिरी लगाई।
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन भगवान सूर्य दक्षिण से उत्तर की ओर आते हैं और सूर्य उत्तरायण होने के कारण स्नान पर्व का महत्व बढ़ जाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें