उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का अनैतिक धंधा, पुलिस की छापेमारी में तीन युवतियां, एक ग्राहक और मैनेजर पकड़ाए

वाराणसी में पुलिस ने विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने तीन युवतियों, एक ग्राहक और गेस्ट हाउस मैनेजर को गिरफ्तार किया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के त्रिदेव मंदिर के समीप विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में देह व्यापार का अनैतिक धंधा चल रहा था। पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी -2 टीम ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। इस दौरान तीन युवतियां, एक ग्राहक और गेस्ट हाउस मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस मौके पर जांच और पूछताछ में जुटी रही।

एसीपी अपूर्व पांडेय ने बताया कि पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार का अनैतिक काम किया जाता है। इसके बाद पुलिस और एसओजी-2 टीम ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। उस दौरान गेस्ट हाउस में एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। वहीं दो अन्य युवतियां मौजूद थीं। इस पर तीनों युवतियों और ग्राहक समेत होटल मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया।

एसीपी ने बताया कि मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है, जिससे देह व्यापार की पुष्टि हुई। पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों, ग्राहकों और नेटवर्क के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की जा सके। साथ ही गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें