विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के मीडिया प्रभारी सुभाष विश्वकर्मा के पिता कैलाश नाथ विश्वकर्मा का निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैलाश नाथ विश्वकर्मा एक मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे।
पड़ाव/चन्दौली: ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के चन्दौली मीडिया प्रभारी एवं समाचार पत्र आज के संवाददाता पड़ाव निवासी सुभाष विश्वकर्मा के पिता 72 वर्षीय श्री कैलाश नाथ विश्वकर्मा का आज प्रातः काल आकस्मिक निधन हो गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने उनके निधन की सूचना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और सद्गति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि श्री कैलाश नाथ विश्वकर्मा अत्यंत मिलनसार व्यावहारिक और सामाजिक व्यक्ति थे। उनके निधन से मर्माहत परिजनों को ईश्वर इस दारूण दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।












