उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन, घाटों का भ्रमण कर निहारी काशी की दिव्यता

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने माथे पर त्रिपुंड लगवाया और “हर-हर महादेव” का जयघोष किया। दर्शन के बाद उन्होंने काशी की दिव्यता की सराहना की और गंगा घाटों का भ्रमण किया। प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया, पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें सुरक्षित रवाना किया।

वाराणसी: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने माथे पर त्रिपुंड भी लगवाया और पूरे श्रद्धाभाव के साथ “हर-हर महादेव” का जयघोष किया।

दर्शन के बाद जब जैकलिन मुंह पर मास्क लगाए धाम परिसर से बाहर निकलीं तो उन्हें देखने और फोटो-वीडियो बनाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर गेट नंबर चार के बाहर उन्हें कार तक पहुंचाया और सुरक्षित रवाना किया।

जैकलिन फर्नांडीज ने काशी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि काशी के बारे में जितना सुना था, वास्तविक अनुभव उससे भी कहीं अधिक अद्भुत है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा मन को शांति देती है और भीतर तक सकारात्मकता का संचार करती है। इसके साथ ही उन्होंने गंगा घाटों का भी भ्रमण किया और वहां के दिव्य व शांत वातावरण को करीब से महसूस किया।

Leave a Comment

और पढ़ें