विश्वकर्मा पूजा पर बंद रहें सारे कारखाने! 17 सितंबर को घोषित हो सरकारी छुट्टी, अशोक विश्वकर्मा ने यूपी सरकार से की मांग इथेनॉल नीति ने चीनी की मिठास की फीकी, महंगाई से त्यौहारों से पहले आम जनता की बढ़ी चिंता- अशोक विश्वकर्मा लाइब्रेरी की आड़ में चल रहे फर्जी शेयर मार्केट ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश! बलुआ पुलिस और साइबर सेल का बड़ा एक्शन, 12 गिरफ्तार स्वाट सर्विलांस और अलीनगर पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी शातिर गोतस्कर गिरफ्तार नकली, मिलावटी और NDPS दवाओं पर योगी सरकार का कड़ा शिकंजा, अब लाइसेंस से सप्लाई चेन तक होगी निगरानी वाराणसी: ‘डीएम-सीएम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते…’ राजकीय आईटीआई करौंदी में भ्रष्टाचार और तानाशाही के सनसनीखेज खुलासे से मचा हड़कंप

सिद्धनाथ दरी में पिकनिक मनाने गए वाराणसी के युवक की नहाते समय डूबने से मौत, अगले दीन बरामद हुआ युवक का शव, घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल

मिर्जापुर: चुनार कोतवाली क्षेत्र के सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के एक युवक की नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वाराणसी निवासी 32 वर्षीय राकेश साहनी 15 जुलाई को अपने साथियों के साथ सिद्धनाथ की दरी घूमने आया था। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बहते पानी के गहरे कुंड में जा गिरा। पानी की अधिक गहराई और तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते लापता हो गया।
शाम तक युवक का पता नहीं चलने पर उसके साथियों ने सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी राजेश कुमार पांडेय को सूचना दी। रात होने और अंधेरा बढ़ जाने के कारण तत्काल तलाश अभियान सफल नहीं हो सका। गुरुवार सुबह पुलिस गोताखोरों के साथ दोबारा मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चुनार कोतवाली प्रभारी विजय शंकर पटेल ने बताया कि सिद्धनाथ की दरी में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे जलप्रपात और गहरे कुंडों में नहाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें।

Leave a Comment

और पढ़ें