हाईवे पर पकड़ा गया ‘तेल माफिया’ का बड़ा रैकेट! फर्जी बिल्टी के सहारे दौड़ रहा था 25,000 लीटर डीजल भरा टैंकर, चालक गिरफ्तार जेवर एयरपोर्ट के नाम पर गरमाई राजनीति! ‘मोदी नहीं, किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के नाम पर हो एयरपोर्ट’ — अशोक विश्वकर्मा पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन घाटों तक ‘कड़ा पहरा’! DM चन्द्र मोहन गर्ग और SP आकाश पटेल ने खींची सुरक्षा की लक्ष्मण रेखा योगी राज में UP की जेलों का हुआ ‘कायाकल्प’, ₹17,000 करोड़ के बजट से बदला नक्शा! हाई-टेक सुरक्षा और नई जेलों का बना मास्टरप्लान सावधान! फेसबुक विज्ञापन से खाली हो सकता है बैंक खाता, गाजीपुर में पकड़ा गया फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाला गिरोह सिम चुराकर UPI से उड़ाए थे लाखों! बलिया साइबर पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्दाफाश, 2 लाख नकद बरामद

भारी बारिश और जलजमाव का कहर! 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद, BSA का कड़ा आदेश

 

​चन्दौली: जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा और अत्यधिक जलजमाव के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कुमार ने 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आधिकारिक आदेश जारी किया है।

​इन स्कूलों पर लागू होगा आदेश…
यह आदेश जिले के समस्त परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, ICSE, CBSE एवं अन्य सभी बोर्डों के हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा।

​शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए निर्देश…
छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। इस दौरान शिक्षक अपार आईडी (APAAR ID), डीबीटी (DBT), यू-डायस (U-DISE) और अन्य पेंडिंग विभागीय कार्यों को समय से सम्पादित करेंगे।
​जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें