ANTF व अलीनगर पुलिस का बड़ा धमाका! 3 करोड़ रुपये की हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार, वाराणसी से जुड़े तार वाराणसी में गरजा विश्वकर्मा समाज! ‘ओबीसी सुरक्षा कानून’ और राजकीय अवकाश की उठी बुलंद मांग, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान विश्वकर्मा पूजा पर अवकाश न मिलने से आक्रोश! राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने सार्वजनिक रूप से जन्मदिन न मनाने का लिया बड़ा फैसला वरुणा में बैकफ्लो से घिरे काशीवासियों का दर्द बांटने पहुंचे सीएम योगी: हवाई सर्वेक्षण के बाद बांटी राहत सामग्री, बोले- ‘हर संकट में आपके साथ खड़ी है सरकार’ शिक्षा और समर्पण के बिना राष्ट्र निर्माण असंभव- अशोक विश्वकर्मा अधर्म के अंधकार पर धर्म का महाप्रकाश: अन्याय और अत्याचार के अंत का अमर प्रतीक है कृष्ण जन्मोत्सव – अशोक विश्वकर्मा

वाराणसी में गरजा विश्वकर्मा समाज! ‘ओबीसी सुरक्षा कानून’ और राजकीय अवकाश की उठी बुलंद मांग, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

 

वाराणसी: ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की शिवदासपुर स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय बैठक में विश्वकर्मा समाज के हक और अधिकारों को लेकर हुंकार भरी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने समाज की राजनीतिक उपेक्षा, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक अधिकारों को लेकर खुलकर आवाज उठाई।

राजनैतिक उपेक्षा पर जताई गहरी चिंता…
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि देश में बढ़ई, लोहार, ठठेरा, मूर्तिकार और स्वर्णकार समाज की एक विशाल आबादी निवास करती है। इसके बावजूद, देश की मुख्यधारा की राजनीति में समाज को उसकी आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। समाज में इसे लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।
​राष्ट्रीय स्तर पर बनेगा राजनीतिक मोर्चा
उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में विश्वकर्मा समाज की ठोस राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए देश के सभी सामाजिक संगठनों को एकजुट कर एक सशक्त राष्ट्रीय राजनीतिक मोर्चा तैयार करना समय की सबसे बड़ी मांग है।

एससी/एसटी एक्ट की तर्ज पर ‘ओबीसी सुरक्षा कानून’ की मांग…
समाज के लोगों के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने सरकार से बड़ी मांग रखी। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्गों, खासकर विश्वकर्मा शिल्पकार समाज की सुरक्षा के लिए सरकार को एससी/एसटी कानून की तर्ज पर सख्त ‘ओबीसी सुरक्षा एक्ट’ का निर्माण करना चाहिए।

शिल्प कला बोर्ड और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर…
पारंपरिक शिल्पकारों के आर्थिक उत्थान और पलायन को रोकने पर बल देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में ‘शिल्प कला बोर्ड’ के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को हाई-स्किल ट्रेनिंग देकर फर्नीचर और हस्तशिल्प उद्योग से जोड़ा जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

​विश्वकर्मा पूजा पर राजकीय अवकाश घोषित करने पर अड़े…
विश्वकर्मा पूजा पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज की आस्था, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सरकार से इस दिन राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। इसके साथ ही बैठक में ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
​इस महत्वपूर्ण बैठक में चंदन विश्वकर्मा, कैलाश नाथ विश्वकर्मा, दीनदयाल विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, दीप विश्वकर्मा, विशाल विश्वकर्मा, सूर्य प्रताप विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, प्रभु विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, उत्कर्ष विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा और दारा प्रसाद समेत समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें