February 6, 2026 8:04 am

चन्दौली पुलिस ने यातायात माह के दूसरे दीन काटे 615 वाहनों के चालान, 7,52,300/-₹ का वशूल किया जुर्माना

चन्दौली पुलिस ने यातायात जागरुकता माह नवंबर के अवसर पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, तीन सवारी, ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले वाहन व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की गई।

चन्दौली: यातायात टीम व जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा यातायात जागरुकता माह नवंबर के अवसर पर जनपद में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी, ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले वाहन व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल-615 वाहनों का चालान करते हुए 07,52,300/-₹ का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसी प्रकार प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया।

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के क्रम में ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित स्थानों) पर रिफ्लेक्टर एवं चेतावनी बोर्ड लगाए गए। इस कार्यवाही के अंतर्गत जनपद के पंचफेडवा व आलमपुर अंडरपास के ऊपर रात्रि के समय वाहन चालकों को सतर्क करने हेतु रिफ्लेक्टर पट्टियां, तथा “सावधानी बरतें”, “गति सीमा का पालन करें”, “धीरे चलें – सुरक्षित चलें” जैसे संदेश वाले बोर्ड लगाए गए हैं।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात, कृष्णमुरारी शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी, सत्य प्रकाश यादव व सभी यातायात अधि0/कर्मचारीगण के द्वारा बढ़ती हुयी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गो, पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस चंदौली द्वारा यातायात नियमों के पालन के लिये सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत रोड़ पर लोगो को जागरुक किया गया। साथ ही साथ आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने अवयस्क को वाहन न चलाने देने सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें