वाराणसी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बनारस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने रेलवे प्रशासन और आरपीएफ अधिकारियों के साथ बैठक कर वीवीआईपी सुरक्षा के हर पहलू पर चर्चा की और सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर और पार्किंग एरिया का जायजा लिया।













