डिपो के मुहाने पर तेल चोरी! 12,000 लीटर से भरे टैंकर से हाथ साफ कर रहे थे चोर, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम! ADG वाराणसी और SP चन्दौली ने परखे घाट, रेलवे स्टेशन पर भी कड़ा पहरा छठ, लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व- अशोक विश्वकर्मा “22 लाख का गांजा जब्त! होंडा सिटी कार में हो रही थी तस्करी, मिर्जापुर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा” बक्शा थाना पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई! चोरी के मोबाइलों का बड़ा जखीरा बरामद, साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक, छात्रों को पढाया गया ‘सड़क सुरक्षा’ का पाठ

पड़ाव/चन्दौली: यातायात जागरूकता माह नवम्बर 2025 के क्रम में, यातायात प्रभारी निरीक्षक द्वारा सोमवार को शांति निकेतन बालिका इंटर कॉलेज मढ़िया पड़ाव चन्दौली में स्कूली छात्र/छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के महत्व से परिचित कराते हुए और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाना था।

प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव ने छात्र-छात्राओं को विस्तार से यातायात के विभिन्न नियमों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी…
• हेलमेट की अनिवार्यता: दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और उसकी गुणवत्ता (ISI मार्क) पर विशेष जोर दिया गया।
• सीट बेल्ट का प्रयोग: चारपहिया वाहन में यात्रा करते समय सीट बेल्ट के सही उपयोग और उसके सुरक्षा लाभ बताए गए।
• अल्पायु चालन पर रोक: 18 वर्ष से कम आयु के छात्रों को वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई और इसके कानूनी परिणामों के बारे में बताया गया।
• मोबाइल फोन का उपयोग: ड्राइविंग करते समय मोबाइल फ़ोन के प्रयोग से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में छात्रों को जागरूक किया गया।
• ट्रैफिक संकेत और जेब्रा क्रॉसिंग: छात्रों को सड़क संकेतों, ट्रैफिक लाइट और पैदल चलने वालों के लिए बने जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने का सही तरीका समझाया गया।

साथ ही प्रभारी निरीक्षक यातायात ने कहा, “हमारे स्कूली छात्र/छात्राएँ देश का भविष्य हैं। सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है। यदि हमारी युवा पीढ़ी इन नियमों का पालन करना सीख लेगी, तो न केवल वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में, सभी छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का सदैव पालन करने की शपथ दिलाई गई।

Leave a Comment

और पढ़ें