February 6, 2026 4:44 pm

32 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार, चन्दौली कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली सफलता

चन्दौली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है, जब उन्होंने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मझवार रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास से इन अभियुक्तों को पकड़ा है, जो बिहार राज्य ट्रेन के रास्ते अवैध शराब ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 32 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है, जिसमें Doble blue अग्रेजी शराब, IB की बोतलें, रायल स्टाग की बोतलें और सिग्नेचर की बोतलें शामिल हैं।

चन्दौली: चन्दौली कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तीन व्यक्ति जो काले रंग के पिठ्ठू बैग मे अवैध अग्रेजी शराब लेकर बिहार राज्य ट्रेन के रास्ते जायेगे इस समय मझवार रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के अन्दर खडे है ट्रेन का इन्तजार कर रहे है। उक्त सूचना के आधार पर थाना चन्दौली पुलिस टीम मझवार रेलवे स्टेशन के पूर्वी रास्ते से करीब 50 मीटर अन्दर पहुंचा जहा रेलवे के पडे सामानो के ऊपर तीन व्यक्ति पिठ्ठू बैग लादे बैठे थे, जिनके पास पहुंचकर नाम पता पूछते हुए बैग मे लिये हुए सामान के सम्बन्ध मे जानकारी किया गया तो पहले सनी पुत्र अयोध्या निवासी ग्राम करपी जिला अरवल बिहार हालपता पेट्रोल पम्प (इण्डियन आयल) कुदरा उम्र करीब 24 वर्ष बताया जिसके पास कुल 41 पीस Doble blue अग्रेजी शराब की प्रत्येक 180ML कुल 7.38 लीटर बरामद हुई दूसरे व्यक्ति गौरव कुमार पुत्र तेतर निवासी रफीगंज थाना रफीगंज जिला औरंगाबाद बिहार उम्र 21 वर्ष बताया तथा पिठ्ठू बैग खोलकर चेक किया गया तो कुल 20 बोतल IB की प्रत्येक की मात्रा 750 ML कुल मात्रा 15 लीटर बरामद हुई तथा तीसरे व्यक्ति राजू कुमार पुत्र चन्द्रदीप निवासी रफीगंज(अब्दुलपुर) थाना रफीगंज औरंगाबाद बिहार उम्र करीब 26 वर्ष बताया तथा लिये हुए पिठ्ठू बैग को खोलकर चेक किया गया तो रायल स्टाग की कुल 12 बोतल प्रत्येक की मात्रा 750 ML कुल मात्रा 9 लीटर तथा 1 बोतल सिग्नेचर मात्रा 750 ML बरामद हुई। तीनों अभियुक्तों को उनके द्वारा कारित अपराध का बोध अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर हिरासत पुलिस मे लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें