बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक फैला असलहा सिंडिकेट बेनकाब! SWAT और कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार 2027 का सत्ता संग्राम: OBC, SC, ST और अल्पसंख्यकों के दम पर बदलेगी UP की राजनीति, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

मिर्जापुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, करीब 10 लाख रुपए की हेरोईन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

मिर्जापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जब उन्होंने 50 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ प्रिंस सिंह के कब्जे से अवैध हेरोईन बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 10 लाख रुपये है। पुलिस ने इस मामले में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-358/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा है।

मिर्जापुर: जिगना थाना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाली रेलवे ओवर ब्रिज के पास से 1 नफर अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ प्रिंस सिंह पुत्र शिवाकान्त सिंह निवासी नरैना थाना जिगना जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 50 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 10 लाख रूपये) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-358/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें