March 24, 2026 12:15 pm

नमो घाट पर बनेगी नई पुलिस चौकी, पुलिस कमिश्नर ने दिए निर्देश, घाटों पर भ्रमण कर देखी सुरक्षा व्यवस्था

वाराणसी: वाराणसी के नमो घाट पर नई पुलिस चौकी और पर्यटन पुलिस बूथ की स्थापना के निर्देश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दिए हैं। उन्होंने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जनपद में महत्वपूर्ण स्थलों पर लगातार सक्रिय होकर पुलिस पेट्रोलिंग करे और बिना नंबर के वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए।

उन्होंने घाटों पर आने जाने वाले लोगों की DFMD व HHMD से चेकिंग-फ्रिस्किंग के निर्देश दिए। कहा कि सादे वस्त्रों में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। बिना नंबर के वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। बिना नंबर या अपठनीय नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों पर तत्काल चालान एवं आवश्यकता अनुसार वाहनों को सीज किया जाए।

पुलिस आयुक्त ने भ्रमण के दौरान कई वाहनों की जांच कराई। इस दौरान कागजात न मिलने अथवा गड़बड़ी पर वाहनों को सीज कर दिया गया। इसी क्रम में कमिश्नरेट में चलाए गए अभियान के क्रम में 251 वाहनों का चालान एवं 45 वाहन सीज कर दिया गया। इस दौरान चार पहिया वाहनों की डिग्गी खोलकर जांच की गई।

उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग केवल दस्तावेजों की जांच तक सीमित न रहे, बल्कि हर संदिग्ध वाहन की डिग्गी खुलवाकर अनिवार्य रूप से जांच की जाए। प्रतिबंधित वस्तुओं, विस्फोटक, आग्नेयास्त्र, तेजधार हथियार या अन्य अवैध सामग्री की तस्करी रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी सहित सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें