बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक फैला असलहा सिंडिकेट बेनकाब! SWAT और कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार 2027 का सत्ता संग्राम: OBC, SC, ST और अल्पसंख्यकों के दम पर बदलेगी UP की राजनीति, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

पुलिस ने दक्षिण कोरिया से आई महिला का खोया मोबाइल ढूंढकर लौटाया, चेहरे पर दिखी खुशी

वाराणसी पुलिस ने दक्षिण कोरिया से आई महिला का खोया हुआ मोबाइल ढूंढकर उसे वापस लौटा दिया। महिला ने पुलिस की पहल और तत्परता को सराहा। सिगरा पुलिस ने बस चालक की मदद से मोबाइल बरामद किया और महिला को सौंप दिया।

वाराणसी: काशी भ्रमण पर आई दक्षिण कोरिया निवासी महिला सेंघो जिओन ने सिगरा पुलिस को बताया कि उनका मोबाइल फोन यात्रा के दौरान कहीं गुम हो गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिगरा एसओ संजय कुमार मिश्र ने पुलिसकर्मियों की टीम नियुक्त की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैवल्स एजेंसी से समन्वय स्थापित करते हुए बस चालक का नंबर प्राप्त कर वार्ता की।

बस चालक ने बताया कि एक मोबाइल फोन बस में छूट गया है। पुलिस ने चालक से मोबाइल प्राप्त कर महिला को सूचित किया। महिला ने बताया कि यह मोबाइल उनका ही है। महिला ने अपना खोया मोबाइल वापस पाकर पुलिस की प्रशंसा की।

Leave a Comment

और पढ़ें