मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान में 350 पाउच (ब्लू लाईम देशी शराब ) प्रत्येक 200 ML (कुल 70 लीटर) अनुमानित कीमत लगभग 25000/- रुपयें के साथ 05 अभियुक्ता गिरफ्तार चौबेपुर थाने में महिला आगंतुक को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह निलंबित दिनदहाड़े बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, मेहनत की गाढ़ी कमाई पल भर में साफ उत्तर प्रदेश में एक और एनकाउंटर, पुलिस के साथ जबरदस्त मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर, 2 पुलिसकर्मी भी घायल सड़क हादसे में 35 वर्षीय राहुल उपाध्याय की दर्दनाक मौत, बच्चे को स्कूल छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा सिद्धनाथ दरी में पिकनिक मनाने गए वाराणसी के युवक की नहाते समय डूबने से मौत, अगले दीन बरामद हुआ युवक का शव, घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल

चोरी की मोटर पम्प के साथ एक चोर गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा में लिए गए तीन बाल अपचारी

चन्दौली के थाना धीना पुलिस ने चोरी की एक मोनो ब्लाक मोटर पम्प के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया और तीन बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नितीश पुत्र सुभाष निवासी ग्राम जन्मेजयपुर मेढान थाना धीना जनपद चन्दौली के रूप में हुई। पुलिस टीम ने चोरी का एक मोनो ब्लाक मोटर पम्प बरामद किया।

चन्दौली: धीना थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को थाना धीना पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर तम्बागढ पुलिया के पास से चोरी की एक मोनो ब्लाक मोटर पम्प के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार व तीन बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 1.नितीश पुत्र सुभाष निवासी ग्राम जन्मेजयपुर मेढान थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र करीब 19 वर्ष व तीन बाल अपचारी के रुप में हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

घटना का संक्षिप्त विवरण…
लक्ष्मण पुत्र वंशराज निवासी ग्राम आलमखातोपुर थाना धीना जनपद चन्दौली जो खेती किसानी की काम करते है इनके खेत मे लगी मोनो ब्लाक मोटर पम्प को अज्ञात चोरो द्वारा 12 अक्टूबर की रात में चोरी कर लिया गया था। जिस पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-123/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।

Leave a Comment

और पढ़ें