February 6, 2026 1:35 pm

16 फर्जी जमानतदारों को चन्दौली पुलिस ने दबोचा, 9 जमानतदारों ने गौ-तस्करी में शामिल लोगों की कराई थी जमानत

चन्दौली: चन्दौली पुलिस ने पेशेवर/फर्जी जमानतदारों के खिलाफ अभियान चलाकर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये जमानतदार फर्जी तरीके से जमानत लेते थे और अभियुक्तों से पैसे लेते थे। गिरफ्तार लोगों में से कुछ के खिलाफ गौ-तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल अभियुक्तों की जमानत लेने का आरोप है।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण…
मंगलवार को वादी संजय सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना चंदौली कोतवाली जनपद चंदौली द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि जनपद के अपराधियों के जमानत लेने हेतु, जमानतदारों द्वारा अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से मुख्य रुप से गौ-तस्करी, डकैती, लूट, हत्या, चोरी, नकबजनी, गैंगेस्टर एक्ट, आबकारी एक्ट, अवैध शस्त्र आदि के प्रकरणों में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध अभियुक्तों से मिलीभगत करके कूटरचित अभिलेखों से एक ही जमानतदार द्वारा कई अभियुक्तों की जमानतें ली गयी है, इन जमानतदारों द्वारा मा0 न्यायालय को गुमराह कर पूर्व में ली गयी जमानतों का भी कोई उल्लेख जमानत लेते समय नहीं किया गया है, साथ ही कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग साजिश के तहत जमानत लेने में किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 331/25 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111(2)(b) बीएनएस बनाम कुल 28 नामजद व अज्ञात अभियुक्तों  के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। ये जमानतदार अभियुक्तों के बिना पहचान के ही जमानत लेते है।

पूछताछ का विवरण/अपराध का तरीका…
जांचोपरान्त पाया गया कि कई अभियुक्तों ने एक ही जमानतदार अथवा संम्पत्ति के आधार पर बार-बार फर्जी जमानत ली है । कुछ दलालों द्वारा 2000-3000 रुपये की धनराशि लेकर पेशेवर जमानतदारों से जमानत दिलवायी है । कई प्रकरणों में यह भी पाया गया कि पेशेवर जमानतदारों के समस्त कागजात, परिचय पत्र आदि दलाल अपने पास ही रखते थे और उनका प्रयोग करते रहते थे। गिरफ्तारी के पश्चात् अभियुक्तों ने पूछताछ में यह भी बताया गया कि हम लोग पैसे के लालच में अभियुक्तों की जमानत लेते थे। जिन लोगों की जमानत हमारे द्वारा ली गयी है, हमें उनका नाम पता भी मालूम नहीं है। हमारे द्वारा एक ही खतौनी के कागज पर कई अभियुक्तों की जमानत ली गयी है। जमानत प्रपत्र में लगने वाले शपथ पत्र में भी हमारे द्वारा पूर्व में ली गयी जमानतों के तथ्य छुपाये गये हैं।
उपरोक्त में से 9 जमानतदारों नें गौ-तस्करी जैसे अपराधों में शामिल अभियुक्तों की फर्जी तरीके से जमानत ली।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें