मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान में 350 पाउच (ब्लू लाईम देशी शराब ) प्रत्येक 200 ML (कुल 70 लीटर) अनुमानित कीमत लगभग 25000/- रुपयें के साथ 05 अभियुक्ता गिरफ्तार चौबेपुर थाने में महिला आगंतुक को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह निलंबित दिनदहाड़े बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, मेहनत की गाढ़ी कमाई पल भर में साफ उत्तर प्रदेश में एक और एनकाउंटर, पुलिस के साथ जबरदस्त मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर, 2 पुलिसकर्मी भी घायल सड़क हादसे में 35 वर्षीय राहुल उपाध्याय की दर्दनाक मौत, बच्चे को स्कूल छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा सिद्धनाथ दरी में पिकनिक मनाने गए वाराणसी के युवक की नहाते समय डूबने से मौत, अगले दीन बरामद हुआ युवक का शव, घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल

क्षेत्राधिकारी नौगढ़ द्वारा वाहन चालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए दिलाई गई शपथ, यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

चन्दौली के नौगढ थाने में यातायात जागरुकता माह नवंबर के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नौगढ द्वारा सवारी गाड़ी चलाने वाले चालकों के साथ गोष्ठी की गई। इस दौरान, चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, बसों की फिटनेस, परमिट एवं बीमा की वैधता, वाहन में स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर जैसे अनिवार्य बिंदुओं की जानकारी दी गई।

चन्दौली: क्षेत्राधिकारी नौगढ़ द्वारा यातायात जागरुकता माह नवंबर 2025 के अवसर पर थाना नौगढ़ परिसर में सवारी गाड़ी चलाने वाले चालकों के साथ गोष्ठी कर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी नौगढ़ द्वारा सभी चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, बसों की फिटनेस, परमिट एवं बीमा की वैधता, वाहन में स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर जैसे अनिवार्य बिंदुओं की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए बस/आटो/अन्य सवारी वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन संचालित करें।

क्षेत्राधिकारी नौगढ ने सभी चालकों को शपथ दिलाते हुए अपील की कि वे स्वयं भी जागरूक रहें और अन्य वाहन चालकों को भी सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग हेतु प्रेरित करें।

Leave a Comment

और पढ़ें