1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा ने नौगढ़ थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

चन्दौली: पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा ने थाना नौगढ का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक व्यवस्था, पुलिस सहायता कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस प्रणाली तथा शस्त्रागार का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेख एवं दस्तावेजों की समीक्षा की और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं विशेष अभियानों की समीक्षा की और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। आगे उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की जांच की और महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता, घरेलू हिंसा एवं त्वरित सहायता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें