बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक फैला असलहा सिंडिकेट बेनकाब! SWAT और कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार 2027 का सत्ता संग्राम: OBC, SC, ST और अल्पसंख्यकों के दम पर बदलेगी UP की राजनीति, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

अदलहाट पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को दबोचा, कब्जे से नकदी समेत चोरी में प्रयुक्त उपकरण और सामान बरामद

मिर्जापुर पुलिस ने अदलहाट थाना क्षेत्र में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में साहिल उर्फ अफरीदी और सलीम उर्फ सोहेल शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान, नगद रुपये और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

मिर्जापुर: अदलहाट थाने की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार के दीन अदलहाट थाने की पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दो शातिर चोर ग्राम पौनी वैरियर के पास नहर के किनारे बने कपडे की दुकान व खाद बीज की दुकान तथा ग्राम कौडिया कला चोरी गए सामान को चोरों द्वारा कहीं ले जाया जा रहा है। थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा चोरों की पतारसी सुरागरसी करके तलाश किया गया तो बिसौरा ग्राम के नहर के पास से 2 अभियुक्तों 1.साहिल उर्फ अफरीदी पुत्र स्व0 सादर निवासी ग्राम रस्तोगिया थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर व 2.सलीम उर्फ सोहेल पुत्र अब्दुल रहीम उर्फ अप्पू निवासी ग्राम रस्तोगिया थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। चोरी का सामान 1 मिक्सी जार, 4 बैटरी, 2 इन्वर्टर, अन्य कपडा आदि व चोरी के सामानों की बिक्री की अवशेष धनराशि ₹ 11000 नगद तथा चोरी/नकबजनी की घटना में प्रयुक्त 1 सलाई रिंच, 1 पाना, 1 छैनी नुमा राड, 1 पेंचकस, 1 सडसी बरामद किया गया। उक्त चोरी/नकबजनी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0स0-370/25 व 371/25 अन्तर्गत धारा 305(1), 324(4), 331(4), 317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत है, नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें