बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक फैला असलहा सिंडिकेट बेनकाब! SWAT और कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार 2027 का सत्ता संग्राम: OBC, SC, ST और अल्पसंख्यकों के दम पर बदलेगी UP की राजनीति, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

डोमराजा परिवार की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन, मणिकर्णिका से सिंधिया घाट तक हटवाया अतिक्रमण, दी सख्त चेतावनी

वाराणसी में डोमराजा परिवार की चेतावनी के बाद प्रशासन ने मणिकर्णिका से सिंधिया घाट तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल ने अवैध अतिक्रमण हटवाया और अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी।

वाराणसी: डोमराजा परिवार की चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल ने मणिकर्णिका से सिंधिया घाट तक अभियान चलाया। इस दौरान अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। वहीं अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस की सख्ती से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही। दरअसल, डोमराज परिवार ने मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर अवैध अतिक्रमण पर आक्रोश व्यक्त करते हुए 72 घंटे बाद काशी में शवदाह बंद करने की चेतावनी दी थी। आरोप लगाया था कि दोनों श्मशान घाटों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि 72 घंटे के अंदर अतिक्रमण नहीं हटवाया गया तो महाश्मशान पर शवदाह बंद कर देंगे।

बुधवार को एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी, जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा, चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा, नगर निगम की परिवर्तन दल की टीम तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल घाटों पर पहुंचा। टीम ने मणिकर्णिका घाट से लेकर सिंधिया घाट तक के क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान कई अस्थायी ढांचे और अवरोधों को हटाया गया, जिससे घाटों पर आवागमन और धार्मिक कार्यों में हो रही बाधाएं दूर हो सकें।

एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि घाटों पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि वे दोबारा ऐसा करते पाए गए तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में नियमित निरीक्षण किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें