बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक फैला असलहा सिंडिकेट बेनकाब! SWAT और कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार 2027 का सत्ता संग्राम: OBC, SC, ST और अल्पसंख्यकों के दम पर बदलेगी UP की राजनीति, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

नमो घाट पर अब सुबह भी होगी मां गंगा की भव्य आरती, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की पहल

वाराणसी में अब सुबह भी होगी मां गंगा की भव्य आरती! श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की पहल के तहत नमो घाट पर सुबह की गंगा आरती शुरू होने जा रही है। इससे श्रद्धालुओं और काशीवासियों को आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा।

वाराणसी: नए साल में काशीवासियों और श्रद्धालुओं को सुबह-ए-बनारस के वक्त भी मां गंगा की दिव्य आरती देखने का अवसर मिलेगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से यह पहल की गई है। नमो घाट पर अर्चकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की आरती उतारी जाएगी। इससे श्रद्धालुओं और काशीवासियों को आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा।

सुबह की गंगा आरती का उद्देश्य श्रद्धालुओं को प्रातःकाल गंगा दर्शन और आरती का लाभ देना है। इस नई व्यवस्था के तहत नमो घाट पर सुबह गंगा आरती का अभ्यास भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही यह आरती नियमित रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी।

अब तक नमो घाट पर केवल शाम के समय गंगा आरती का आयोजन होता रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं। अनुमान है कि रोजाना करीब दो से तीन हजार श्रद्धालु इस आरती में सहभागिता करते हैं। दीपों, मंत्रोच्चार और वैदिक विधि से होने वाली गंगा आरती काशी की पहचान बन चुकी है।

नई व्यवस्था के लागू होने के बाद नमो घाट देश का ऐसा प्रमुख घाट बन जाएगा, जहां सुबह और शाम दोनों समय गंगा आरती होगी। माना जा रहा है कि इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वाराणसी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें