बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक फैला असलहा सिंडिकेट बेनकाब! SWAT और कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार 2027 का सत्ता संग्राम: OBC, SC, ST और अल्पसंख्यकों के दम पर बदलेगी UP की राजनीति, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन पर अस्थायी रोक, भीड़ को देखते हुए ट्रस्ट ने लिया निर्णय

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास ने यह निर्णय लिया है। 3 जनवरी को स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अहम निर्णय लिया है। मंदिर न्यास द्वारा जारी सूचना के अनुसार 24 दिसंबर से श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक बढ़ने के कारण स्पर्श दर्शन एवं अन्य विशेष सुविधाओं पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। तीन जनवरी को समीक्षा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे स्पर्श दर्शन या किसी अन्य विशेष सुविधा के लिए आग्रह न करें और सामान्य दर्शन व्यवस्था में सहयोग करें।

मंदिर न्यास ने बताया कि 3 जनवरी को स्थिति की पुनः समीक्षा की जाएगी। यदि उस समय भीड़ कम पाई जाती है, तो परिस्थितियों के अनुसार आगे आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। तब तक विशेष दर्शन व्यवस्था बंद रहेगी।

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से मंदिर व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि मंदिर में दर्शन आस्था का विषय है, न कि सुविधा या प्रतिष्ठा का। इसलिए सभी श्रद्धालुओं से संयमित और मर्यादित आचरण की अपेक्षा की गई है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति, अनुशासन और धैर्य बनाए रखते हुए दर्शन करें, जिससे सभी भक्त सुगमता और सुरक्षित रूप से बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकें।

Leave a Comment

और पढ़ें