डिपो के मुहाने पर तेल चोरी! 12,000 लीटर से भरे टैंकर से हाथ साफ कर रहे थे चोर, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम! ADG वाराणसी और SP चन्दौली ने परखे घाट, रेलवे स्टेशन पर भी कड़ा पहरा छठ, लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व- अशोक विश्वकर्मा “22 लाख का गांजा जब्त! होंडा सिटी कार में हो रही थी तस्करी, मिर्जापुर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा” बक्शा थाना पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई! चोरी के मोबाइलों का बड़ा जखीरा बरामद, साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

धूमधाम से संपन्न हुआ काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का वार्षिक श्रृंगार, उमड़ा भक्तों का सैलाब

काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का वार्षिक श्रृंगार धूमधाम से संपन्न हुआ! मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

वाराणसी: काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर में वार्षिक श्रृंगार और अन्नकूट का भव्य आयोजन बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मंदिर के महंत योगेश्वर बाबा काल भैरव ने बताया कि परंपरा के अनुसार हर वर्ष बाबा का वार्षिक श्रृंगार और अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान श्री श्री बाबा 1008 श्री काल भैरव जी को 56 भोग अर्पित किए गए, जिनमें विभिन्न प्रकार के फल, मिष्ठान, मदिरा सहित अन्य प्रसाद शामिल रहे। बाबा को विशेष वस्त्र धारण कराए गए और विधिवत श्रृंगार आरती संपन्न की गई।

श्रृंगार और आरती के बाद भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया। बाबा के अलौकिक स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्त जयकारे लगाते हुए बाबा से सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना करते नजर आए।

महंत ने बताया कि वार्षिक श्रृंगार के अवसर पर रात्रि 11 बजे तक दर्शन-पूजन का क्रम जारी रहा। देर रात तक बाबा काल भैरव के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में बनी रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिभाव और आस्था के रंग में रंगा दिखाई दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें