डिपो के मुहाने पर तेल चोरी! 12,000 लीटर से भरे टैंकर से हाथ साफ कर रहे थे चोर, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम! ADG वाराणसी और SP चन्दौली ने परखे घाट, रेलवे स्टेशन पर भी कड़ा पहरा छठ, लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व- अशोक विश्वकर्मा “22 लाख का गांजा जब्त! होंडा सिटी कार में हो रही थी तस्करी, मिर्जापुर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा” बक्शा थाना पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई! चोरी के मोबाइलों का बड़ा जखीरा बरामद, साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

4 जनवरी को काशी आएंगे सीएम योगी, सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 जनवरी को वाराणसी आएंगे और सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। यह प्रतियोगिता 4 से 11 जनवरी तक चलेगी, जिसमें देशभर से लगभग 1500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और खेल विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

यह आयोजन वाराणसी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जिससे शहर की खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिलेगी और खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें