डिपो के मुहाने पर तेल चोरी! 12,000 लीटर से भरे टैंकर से हाथ साफ कर रहे थे चोर, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम! ADG वाराणसी और SP चन्दौली ने परखे घाट, रेलवे स्टेशन पर भी कड़ा पहरा छठ, लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व- अशोक विश्वकर्मा “22 लाख का गांजा जब्त! होंडा सिटी कार में हो रही थी तस्करी, मिर्जापुर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा” बक्शा थाना पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई! चोरी के मोबाइलों का बड़ा जखीरा बरामद, साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी से पुणे, अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानें, यात्रियों को मिलेगी राहत

वाराणसी से पुणे और अहमदाबाद के लिए फरवरी से सीधी उड़ानें शुरू होने जा रही हैं! आकासा एयरलाइंस ये सेवाएं देगी, जिससे यात्रियों का समय बचेंगे और कनेक्टिंग फ्लाइट्स की परेशानी से राहत मिलेगी। जेवर एयरपोर्ट (नोएडा) के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू होंगी।

वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर है। फरवरी महीने से वाराणसी से जेवर एयरपोर्ट (नोएडा), पुणे और अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। यह सेवाएं आकासा एयरलाइंस द्वारा संचालित की जाएंगी। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि उन्हें कनेक्टिंग फ्लाइट्स की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से काशी का महत्व देश-विदेश में तेजी से बढ़ा है। इसे देखते हुए नई उड़ान सेवाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। आकासा एयरलाइंस ने इस बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए फरवरी से नई सीधी उड़ानों की शुरुआत करने की योजना तैयार की है।

आकासा एयरलाइंस के अधिकारियों के मुताबिक, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अंतिम स्लॉट स्वीकृति मिलते ही उड़ानों की तारीख और समय-सारिणी जारी कर दी जाएगी। इन नई सेवाओं का उद्देश्य वाराणसी से प्रमुख औद्योगिक, व्यापारिक और आईटी शहरों की सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाना है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक और सुरक्षित हवाई यात्रा मिल सके।

जेवर एयरपोर्ट से सीधी उड़ान शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तक पहुंच और आसान हो जाएगी। वहीं पुणे और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानों से व्यापारियों, उद्योगपतियों, छात्रों और पर्यटकों को खास लाभ मिलेगा। इससे वाराणसी से देश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि नई उड़ानों के शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही वाराणसी एयरपोर्ट की हवाई मानचित्र पर अहमियत और बढ़ेगी। यात्रियों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में अन्य शहरों के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू होंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें