विश्वकर्मा पूजा पर बंद रहें सारे कारखाने! 17 सितंबर को घोषित हो सरकारी छुट्टी, अशोक विश्वकर्मा ने यूपी सरकार से की मांग इथेनॉल नीति ने चीनी की मिठास की फीकी, महंगाई से त्यौहारों से पहले आम जनता की बढ़ी चिंता- अशोक विश्वकर्मा लाइब्रेरी की आड़ में चल रहे फर्जी शेयर मार्केट ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश! बलुआ पुलिस और साइबर सेल का बड़ा एक्शन, 12 गिरफ्तार स्वाट सर्विलांस और अलीनगर पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी शातिर गोतस्कर गिरफ्तार नकली, मिलावटी और NDPS दवाओं पर योगी सरकार का कड़ा शिकंजा, अब लाइसेंस से सप्लाई चेन तक होगी निगरानी वाराणसी: ‘डीएम-सीएम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते…’ राजकीय आईटीआई करौंदी में भ्रष्टाचार और तानाशाही के सनसनीखेज खुलासे से मचा हड़कंप

चौबेपुर थाने में महिला आगंतुक को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह निलंबित

16 जुलाई 2026 को चौबेपुर थाने में जनसुनवाई के दौरान महिला उपनिरीक्षक पर एक महिला आगंतुक को थप्पड़ मारने का लगा आरोप, महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह सस्पेंड।

वाराणसी: चौबेपुर थाने में जनसुनवाई के दौरान एक महिला आगंतुक के साथ अभद्रता करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को थाने में जनसुनवाई चल रही थी, इसी दौरान दरोगा रोशनी सिंह पर महिला आगंतुक को थप्पड़ मारने का गंभीर आरोप लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए डीसीपी वरुणा जोन, प्रमोद कुमार ने आरोपी दरोगा को विभागीय जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्दी की मर्यादा का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्तमान में पूरे मामले की विभागीय जांच चल रही है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कड़ी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें