सावधान! कोर्ट कचहरी के चक्कर में कहीं आप भी न फंस जाएं इस ‘जालसाज वकील’ के चंगुल में, जानें जौनपुर का खौफनाक कांड।
राजस्थान के व्यापारी संग जौनपुर में ‘महा-धोखा’, जमानत के बहाने बुलाकर लूटी जिंदगी भर की कमाई।
जौनपुर: न्याय के मंदिर का सहारा बनकर विश्वासघात की एक ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। भाई को जेल से छुड़ाने आए राजस्थान के एक सीधे-साधे व्यापारी को वाराणसी के एक अधिवक्ता (वकील) और उसके गिरोह ने अपनी ठगी का शिकार बना लिया। ₹41 लाख की नकद लूट, जान से मारने की धमकी और चलती कार से धक्का देने की इस वारदात को जौनपुर पुलिस ने महज़ कुछ ही घंटों में सुलझाकर कानून का परचम लहरा दिया है।
कैसे बुना गया साजिश का ताना-बाना???
राजस्थान (बीकानेर) के रहने वाले जयपाल शर्मा अपने भाई की ज़मानत के सिलसिले में वाराणसी आए थे। यहाँ उनकी मुलाकात अभिनव सिंह उर्फ चंदन नाम के एक अधिवक्ता से हुई। शातिर वकील ने अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों से व्यापारी का अटूट विश्वास हासिल कर लिया।
5 सितंबर 2026 को जमानत की औपचारिकता पूरी होने के नाम पर अभियुक्त, व्यापारी को जौनपुर ले आया। यहाँ दो अलग-अलग सर्राफा व्यापारियों से क्रमशः ₹22 लाख और ₹19 लाख (कुल ₹41 लाख) नगद दिलवाए गए।
20-30 किमी का खौफनाक सफर और सड़क पर फेंका…
पैसे हाथ में आते ही वकील का असली ‘हैवानियत’ भरा चेहरा सामने आ गया। वापसी के रास्ते में शातिर अपराधियों ने अपनी वैगन-आर कार को अचानक यू-टर्न दिया।
व्यापारी जयपाल शर्मा का मोबाइल छीन लिया गया और चिल्लाने पर गोली मारने की धमकी दी गई, खौफजदा व्यापारी को करीब 20 से 30 किलोमीटर तक कार में बंधक बनाकर घुमाया गया। अंततः, टोल प्लाजा के पास ₹41 लाख से भरा बैग छीनकर व्यापारी को चलती गाड़ी से धक्का देकर फेंक दिया गया।
DIG के हंटर से 24 घंटे में दर्ज हुई FIR…
पीड़ा झेलने के बाद पीड़ित जयपाल शर्मा ने 16 सितंबर 2026 को DIG वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण के सामने अपनी आपबीती सुनाई और बातचीत के ऑडियो सबूत पेश किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए DIG के सख्त निर्देशों पर थाना बक्शा में तुरंत मुकदमा अपराध संख्या 477/26 (धारा 309(6) BNS) दर्ज किया गया।
SSP का एक्शन प्लान और ₹35 लाख की तूफानी बरामदगी…
जौनपुर एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे केस का चंद घंटों में अनावरण कर दिया।
गिरफ्तारी: मुख्य आरोपी वकील अभिनव सिंह उर्फ चंदन (निवासी जमऊपट्टी) को धर दबोचा गया।
बरामदगी: घटना में इस्तेमाल की गई वैगन-आर कार (UP 70 HL 5218) और लूटे गए कुल रकम में से ₹35 लाख नगद व अन्य सामान बरामद कर लिया गया।
बकाया रकम: आरोपी ने कबूला कि बचे हुए ₹6 लाख उसने अपने निजी खर्चों में उड़ा दिए।
फरार साथी: मामले में संलिप्त दूसरा अभियुक्त उपदेश पाठक (निवासी सुल्तानपुर) फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
जांबाज पुलिस टीम को ₹50 हजार का इनाम और प्रशस्ति पत्र…
इस रिकॉर्ड-तोड़ खुलासे से गदगद होकर उच्च अधिकारियों द्वारा खुलासा करने वाली पुलिस टीम के लिए ₹50,000 नगद इनाम की घोषणा की गई है। साथ ही, बेहतर नेतृत्व के लिए एसएसपी जौनपुर व एएसपी गोल्डी गुप्ता को विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।








