90 लाख की हेरोइन के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार, ऑल्टो कार और आईफोन भी जब्त

गाजीपुर: जनपद की नोनहरा थाना पुलिस और एएनटीएफ (ANTF) की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पास से 90 लाख रुपये कीमत की अवैध हेरोइन के साथ एक सक्रिय तस्कर को धर दबोचा है। आरोपी के पास से लग्जरी आईफोन, नकदी और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली ऑल्टो कार भी बरामद की गई है।

​बक्सर का रहने वाला है तस्कर…
​पुलिस की गिरफ्त में आए तस्कर की पहचान कृष्णा कुमार दूबे (पुत्र विपिन दुबे, निवासी- अपकारी गली, वार्ड नंबर 33, कस्बा डुमरांव, थाना डुमरांव, जनपद बक्सर, बिहार) के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 26 वर्ष है।

​क्या-क्या हुआ बरामद???
​पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित चीजें जब्त की हैं।
​459 ग्राम अवैध हेरोइन: अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये है।
​01 अदद आईफोन (स्मार्टफोन)।
​ऑल्टो कार: (मारुति सुजुकी, जिसका उपयोग तस्करी में हो रहा था)।
​अन्य सामान: एक पर्स, 2 एचडीएफसी बैंक के कार्ड, एक अन्य कार्ड और 350 रुपये नकद।

​पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा…
​गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी कृष्णा कुमार ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उसने बताया कि यह अवैध हेरोइन उसे यशवंत (निवासी- कथरिया, थाना नरही, जनपद बलिया) ने दी थी।

​तस्कर को निर्देश दिया गया था कि वह नोनहरा क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पास पहुंचे, जहां उसे एक व्यक्ति मिलने वाला था। व्हाट्सएप कॉल के जरिए उस व्यक्ति को हेरोइन सौंपकर पैसे लेकर वापस आना था, जिसे दोनों को आपस में बांटना था। हालांकि, उससे पहले ही सतर्क पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

​मुकदमा दर्ज और आगे की कार्रवाई…
​पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना नोनहरा में मु0अ0सं0 337/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस अवैध धंधे के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है ताकि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य बदमाशों को भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

​गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान…
1 नवंबर 2026, एकडगवा सुसुण्डी ग्रीन फील्ड अंडरपास, थाना नोनहरा, गाजीपुर।

​गिरफ्तारी करने वाली टीम…
थानाध्यक्ष नोनहरा विवेक कुमार तिवारी मय टीम और प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह (एएनटीएफ गाजीपुर) की संयुक्त टीम।

Leave a Comment

और पढ़ें