जलीलपुर में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा! 7 शातिर जुआरी गिरफ्तार, ताश के पत्ते और नकदी बरामद बिहार में शराब तस्करी का सबसे बड़ा खेल फेल! चन्दौली पुलिस ने बंद रेस्टोरेंट में मारा छापा; 18 महिलाओं समेत 33 तस्कर गिरफ्तार, 520 लीटर अवैध शराब और कैश बरामद दहशत का गोदाम! लाई-चूड़ा की दुकान के भीतर चल रहा था पटाखों का काला कारोबार, 525 किलो अवैध विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार 90 लाख की हेरोइन के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार, ऑल्टो कार और आईफोन भी जब्त तारकेश्वर नाथ मंदिर के पास हेरोइन खपावत धराइल तस्कर, बिना नंबर क स्पलेंडर भइल जब्त चन्दौली में खाकी का खौफ! पुलिस को कुचलने की कोशिश करने वाले 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख का गांजा जब्त

बिहार में शराब तस्करी का सबसे बड़ा खेल फेल! चन्दौली पुलिस ने बंद रेस्टोरेंट में मारा छापा; 18 महिलाओं समेत 33 तस्कर गिरफ्तार, 520 लीटर अवैध शराब और कैश बरामद

अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 15 पुरुष और 18 महिलाओं समेत कुल 33 शातिर गिरफ्तार।

चन्दौली: ​उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले में पुलिस ने शराब तस्करी के एक ऐसे शातिर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। चन्दौली पुलिस ने गुप्त सूचना और त्वरित कार्रवाई के तहत एक बंद पड़े रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध शराब के इस खेल का पर्दाफाश किया है।

​तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। वे स्थानीय ठेकों से भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब खरीदकर इस बंद रेस्टोरेंट में लाते थे। यहाँ बोतलों को समाचार पत्रों (Newspapers) में लपेटकर सेलोटेप से चिपकाया जाता था।

​पुरुषों का तरीका: पुरुष तस्कर इन बोतलों को अपने पिट्ठू बैग और कपड़ों के विशेष थैलों में छिपाते थे।
​महिलाओं का तरीका: पुलिस चेकिंग से बचने के लिए महिला तस्करों को आगे किया गया था। ये महिलाएं बोतलों को अपने हैंडबैग, सूटकेस, कमीज की आस्तीन (बाजू) और अपने शरीर से चिपकाकर अलग-अलग झोलों में छुपाती थीं।

​इसके बाद इस अवैध खेप को ट्रेन, बसों, टेम्पो और दोपहिया वाहनों के जरिए बिहार राज्य में रोजाना ऊंचे दामों पर खपाया जाता था।

​ऐसे हुआ खुलासा और पुलिस की दबिश…
​दिनांक 03 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह अपनी टीम के साथ सकलडीहा तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख तस्कर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने खदेड़कर एक आरोपी सुमंत कुमार (निवासी वैशाली, बिहार) को धर दबोचा। उसके बैग से अवैध शराब बरामद हुई।

​कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि चन्दौली के वार्ड नं0 5 स्थित एक बंद पड़े ‘चन्दौली रेस्टोरेंट’ में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का स्टॉक किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल रेस्टोरेंट पर धावा बोल दिया। अंदर का नजारा देख पुलिस हैरान रह गई—वहाँ कम रोशनी में भारी संख्या में पुरुष और महिलाएं बैठकर शराब की खेप को पैक करने में जुटे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से सभी 33 आरोपियों को दबोच लिया। रेस्टोरेंट के खिलाफ सीलिंग और विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है।

​बरामदगी और कानूनी कार्रवाई का विवरण…
​कुल अवैध शराब: 520.7 लीटर (लगभग 2,234 बोतलें, टेट्रा पैक और पाउच)। इसमें सिग्नेचर, रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, ऑफिसर चॉइस, मैकडॉवेल्स, रॉयल चैलेंज और मैजिक मोमेंट्स जैसे बड़े ब्रांड्स शामिल हैं।
​बरामद नकदी: ₹37,690/- (शराब बिक्री का कलेक्शन)।

​वाहन…
​टेम्पो (संख्या- UP65 NT 4217)
​मोटरसाइकिल (संख्या- UP67 AQ 0802)
​मोटरसाइकिल (संख्या- UP67 AD 9202)
​टीवीएस मोपेड (रजिस्ट्रेशन नं0- UP67 W 7698)

​पंजीकृत मुकदमा: थाना कोतवाली सदर में मु0अ0सं0 526/2026, धारा 60(1)/60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें