बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक फैला असलहा सिंडिकेट बेनकाब! SWAT और कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार 2027 का सत्ता संग्राम: OBC, SC, ST और अल्पसंख्यकों के दम पर बदलेगी UP की राजनीति, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

चन्दौली पुलिस ने एक घर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद, फैक्ट्री संचालक संजय शर्मा गीतफ्तार

चन्दौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक घर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 3 तमंचे, शस्त्र बनाने में प्रयुक्त होने वाले कल पुर्जे और उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त संजय शर्मा उर्फ संजू ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध असलहों का निर्माण कर रहा था और यही उसका पेशा और रोजी रोटी का साधन है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली थाना बलुआ पुलिस टीम को 20,000 रूपयें नकद इनाम से पुरस्कृत किया गया।

चन्दौली: थानाध्यक्ष बलुआ के नेतृत्व में रविवार को समय करीब 19.10 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना बलुआ पुलिस द्वारा ग्राम नदेसर थाना बलुआ जनपद चन्दौली से एक घर के अन्दर अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रही फैक्ट्री से एक तमंचा 12 बोर, एक तमंचा 312 बोर, एक तमंचा 315 बोर(अर्ध्द निर्मित), 2 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 खोखा कारतूस 12 बोर, शस्त्र बनाने में प्रयुक्त होने वाले कल-पुर्जे व शस्त्र बनाने के उपकरण की बरामदगी करते हुए गिरोह के सरगना को शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय शर्मा उर्फ संजू पुत्र राम लक्षण शर्मा उर्फ लच्छू निवासी ग्राम नदेसर मारुफपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली के रूप में हुई।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ जनपद चन्दौली पर मु0अ0सं0- 296/25 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट बनाम संजय शर्मा उर्फ संजू पुत्र राम लक्षण शर्मा उर्फ लच्छू निवासी ग्राम नदेसर मारुफपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली आदि 5 अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें