मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान में 350 पाउच (ब्लू लाईम देशी शराब ) प्रत्येक 200 ML (कुल 70 लीटर) अनुमानित कीमत लगभग 25000/- रुपयें के साथ 05 अभियुक्ता गिरफ्तार चौबेपुर थाने में महिला आगंतुक को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह निलंबित दिनदहाड़े बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, मेहनत की गाढ़ी कमाई पल भर में साफ उत्तर प्रदेश में एक और एनकाउंटर, पुलिस के साथ जबरदस्त मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर, 2 पुलिसकर्मी भी घायल सड़क हादसे में 35 वर्षीय राहुल उपाध्याय की दर्दनाक मौत, बच्चे को स्कूल छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा सिद्धनाथ दरी में पिकनिक मनाने गए वाराणसी के युवक की नहाते समय डूबने से मौत, अगले दीन बरामद हुआ युवक का शव, घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल

बेनियाबाग से गिरजाघर की तरफ नहीं जाएंगे वाहन, दो दिसंबर तक नो व्हीकल जोन, लागू हुआ रूट डायवर्जन

वाराणसी में रोपवे निर्माण के मद्देनजर गिरजाघर चौराहे को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। 2 दिसंबर तक वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। रूट डायवर्जन लागू किया गया है, जिसके तहत वाहनों को अलग-अलग रूट से डायवर्ट किया जाएगा।

वाराणसी: एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा के अनुसार तीन पहिया और दो पहिया वाहन विजय वीर हनुमान मंदिर तक आएंगे। वहां से उन्हें सीता रसोई की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। सीता रसोई से किसी भी प्रकार के वाहन को विजय वीर हनुमान मंदिर की ओर से नहीं जाने दिया जेगा। इन वाहनों को मजदा पार्किंग अथवा लक्सा रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।

खारीकुआं से दो पहिया वाहन गिरजाघर की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को जंगमबाड़ी रोड व विजय वीर हनुमान मंदिर की तरफ भेजा जाएगा। ये वाहन जंगमबाड़ी रोड व विजय वीर हनुमान मंदिर से होते हुए गंतव्य को जाएंगे। बेनियाबाग तिराहा से वाहन गिरजाघर की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन लहुराबीर अथवा बेनियाबाग पार्किंग की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।

दशाश्वमेध की गलियों और रास्तों से नई सड़क पर जाने वाले वाहनों को गिरजाघर चौराहे के पास एचपी पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर पर बने कट से बेनियाबाग तिराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। गोदौलिया चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन गिरजाघर की तरफ नहीं जाएंगे। मजदा पार्किंग से भी कोई वाहन गिरजाघर की तरफ नहीं जाएगा। वहां बैरियर लगाकर वाहनों को लक्सा थाने की तरफ निकाला जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें