February 6, 2026 2:54 pm

एसएसपी ने 22 नई पीआरवी को दी हरी झंडी, आजमगढ़ में और तेज होगी ‘डायल-112’ की पुलिसिंग

आजमगढ़ में डायल-112 की पुलिसिंग को और तेज़ करने के लिए 22 नई पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि डायल-112 आमजन की सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता का सबसे सशक्त माध्यम है। नए वाहनों के शामिल होने से आपात कॉल पर पुलिस की पहुँच और अधिक त्वरित होने की उम्मीद है।

आजमगढ़: कार्यक्रम में संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि “डायल-112 आमजन की सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता का सबसे सशक्त माध्यम है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 112 डायल कर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की तुरंत सुविधा पा सकते हैं।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सेवा का सदुपयोग करते हुए अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें, ताकि पुलिस आपकी सहायता और बेहतर, और तेज़ी से कर सके।

कार्यक्रम में एएसपी नगर मधुबन कुमार सिंह, सीओ नगर/लाइन शुभम तोदी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
22 नए पीआरवी वाहनों के शामिल होने से अब आजमगढ़ में आपात कॉल पर पुलिस की पहुँच और अधिक त्वरित होने की उम्मीद है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें