मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने कैंट स्थित मॉल गोदाम रोड का निरीक्षण किया, जिसका उद्देश्य कैंट पर ट्रैफिक स्मूथ करना और जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराना था। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क पर अनावश्यक ऑटो नहीं खड़े होने चाहिए और बाई तरफ रेलवे की बाउंड्री के अंदर पहले से बने रास्ते से होकर जाना चाहिए। उन्होंने नगर निगम की जमीनों से अवैध कब्जा हटाकर अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए।
वाराणसी: मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल व स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता के साथ कैंट स्थित मॉल गोदाम रोड व आसपास के क्षेत्रों का बृहद निरीक्षण किया। निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य कैंट स्टेशन के सामने ट्रैफिक स्मूथ करने ताकि अनावश्यक लगने वाले जाम से मुक्ति मिले और सुचारू रूप से वाहनों का आवागमन सुनिश्चित हो सके। मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि सड़क पर अनावश्यक ऑटो नहीं खड़े होने पाए तथा बाई तरफ रेलवे की बाउंड्री के अंदर पहले से बने रास्ते से होकर जाएंगे। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की जमीनों से अवैध कब्जा हटाकर अतिक्रमण मुक्त करने तथा रेलवे के विस्तार आदि कार्यों को लेकर था। मंडलायुक्त द्वारा शेल्टर होम सहित आसपास के क्षेत्रों का बृहद स्तर पर निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये गए। अधिकारियों द्वारा फ्लाईओवर के नीचे होने वाले सुंदरीकरण कार्यों को भी देखा गया तथा उक्त के संबंध में चर्चा की गयी।
इस दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता समेत नगर निगम और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।













